फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people committed suicide including teenager in Lucknow

Lucknow News: किशोरी समेत चार लोगों ने की आत्महत्या, कोई फंदे से झूला... तो किसी ने खाया जहरीला पदार्थ

Sun, 20 Apr 2025 09:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 09:18 AM IST
सार

लखनऊ में किशोरी समेत चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। कोई फंदे से झूल गया तो किसी ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात करके जानकारी ली है। 

विज्ञापन
Four people committed suicide including teenager in Lucknow
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लखनऊ में खराब कपड़ा सिलने पर पड़ी डांट से आहत होकर बंथरा के ज्ञानपुर निवासी सलोनी (18) ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। वहीं बिजनौर के मौलवीखेड़ा गांव में रहने वाले सोनू (45) ने बीती रात घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


इसके अलावा सरोजनीनगर के हाइडिल कॉलोनी निवासी कैटर्स सोनू (35) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं विकासनगर के सेक्टर-एम निवासी प्राइवेट चालक मिथिलेश कुमार (33) ने पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

खराब कपड़े सिलने पर मां ने डांटा था

सलोनी ने बीते साल इंटर की परीक्षा पास की थी और घर पर रहकर सिलाई का काम करती थी। पिता सुनील ने बताया कि पत्नी आरती ने शुक्रवार को सलोनी को खराब कपड़े सिल देने पर डांटा था। इससे आहत वह चुपचाप खेत पहुंची और कीटनाशक पी लिया था। पिता सुनील खेती किसानी करते हैं और दो भाई अमन व सौरभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से निगोहां के मदीखेड़ा निवासी मजदूर सोनू 20 वर्षों से परिवार संग ससुराल बिजनौर के मौलवी खेड़ा में गांव से बाहर घर बनाकर रहते थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात सोनू कमरे में सो रहा था। देर रात तीन बजे आंधी आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो सोनू को पंखे में साड़ी के सहारे लटका देखा। वह शराब पीने का आदी था। परिवार में पत्नी रमावती और पांच बेटियां व एक बेटा है।

जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी

सरोजनीनगर की हाइडिल कॉलोनी निवासी सोनू के भाई अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात भाई सोनू गोदाम से नहीं लौटे। वह उनको देखने गोदाम पहुंचे तो वहां सोनू मरणासन्न पड़े मिले। लोकबंधु अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सुमन व दो बच्चे हैं। अभिषेक ने बताया कि सोनू ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।



मूलरूप से हरदोई निवासी मिथिलेश कुमार की पत्नी रेखा के मुताबिक छह महीने पहले शराब पीने की लत के चलते वह अलीगंज के शेखपुरा स्थित मायके में तीन बच्चों के साथ रह रही थीं। शुक्रवार देर शाम पति ने शराब के नशे में फोन किया। कहासुनी के बाद मिथिलेश ने फोन काट दिया। शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह पति को खाना देने उनके घर पहुंची तो भीड़ लगी थी। अंदर जाकर देखा तो मिथिलेश का शव कुंडे में तार के सहारे लटक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed