फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four people caught in SSC exam in lucknow

लखनऊः एसएससी की परीक्षा में मुन्ना भाइयों समेत चार दबोचे गए, केस दर्ज

Wed, 07 Aug 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Aug 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
four people caught in SSC exam in lucknow
पुलिस की हिरासत में आरोपी मुन्ना भाई और उसके तीन साथी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर नौ स्थित एनकेएम स्कूल में मंगलवार को आयोजित एसएससी की परीक्षा में मुन्ना भाइयों समेत चार को दबोचा गया। इन्हें पुलिस के हवाले करते हुए केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि फोटो मिलान में एक मुन्नाभाई को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर तीन और लोगों को दबोचा गया। मामले की पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परीक्षा हॉल में फोटो का मिलान करने पर बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित पिपरा मधुबन निवासी संदीप कुमार को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन


उसने पूछताछ में बताया कि वह मुजफ्फरपुर स्थित देवरिया निवासी पंकज कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। संदीप की तलाशी में पुलिस को 15000 रुपये व एक मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने के बदले मिलती है मोटी रकम

उसने बताया कि वह और उसके साथी पहचान पत्र में फर्जी फोटो लगाकर दूसरों की जगह परीक्षा देते हैं। इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिलती है। बरामद मोबाइल फोन उसे बिहार के मुजफ्फरपुर भिखनपुरा निवासी मुकेश कुमार व नालंदा के खुदागंज में रहने वाले विकास कुमार की जगह परीक्षा में बैठने के बदले दिया गया था।

संदीप ने बताया कि उसके साथी चारबाग स्थित अशोका होटल में ठहरे हैं। पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंकज कुमार, विकास कुमार और मुकेश को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed