फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four officers will be retired without being DG.

वैकेंसी ही नहीं: योग्यता पूरी, फिर भी बिना डीजी बने रिटायर हो रहे अफसर

Tue, 20 Sep 2022 09:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Sep 2022 09:17 AM IST
सार

एक साल के अंदर चार ऐसे अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे जो कि डीजी बनने के अर्ह हैं। वो सारी अर्हताएं पूरी करते हैं पर वैकेंसी न होने से उनके स्पेशल डीजी बनाए जाने की कवायद पूरी नहीं हो सकेगी।
 

विज्ञापन
Four officers will be retired without being DG.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

आईपीएस बनने के बाद अफसरों की सबसे बड़ी तमन्ना होती है डीजी बनने की, लेकिन डीजी रैंक में वैकेंसी न होने से कई अफसरों का सपना अधूरा रह जाता है। इस साल जून में जहां सभी अर्हताएं पूरी करने के बावजूद हरिराम शर्मा डीजी बनने से पहले रिटायर हो गए वहीं आने वाले एक साल ऐसे चार और अफसर बिना डीजी रैंक में पहुंचे ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश में डीजी रैंक के लिए 7 काडर पोस्ट हैं। एक्स काडर पोस्ट के तौर पर अधिकतम सात और डीजी रैंक में शामिल हो सकते हैं। यानी कुल 14 अफसर ही एक समय में प्रदेश में डीजी रह सकते हैं। मौजूदा समय में यह संख्या पूरी है और इस वर्ष अब किसी अधिकारी का रिटायरमेंट भी नहीं होने वाला। नियमों के तहत 30 साल की सेवा अवधि पूरी करने और कैरेक्टर रोल में किसी तरह की एडवर्स इंट्री न होने पर डीजी रैंक के लिए अफसर उपयुक्त होता है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में 19 अफसर ऐसे हैं जो डीजी बनने के लिए अर्ह हैं। लेकिन वैकेंसी न होने के कारण इन्हें कम से कम दो से तीन साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। कुल मिलाकर चार ऐसे अफसर हैं जो डीजी बनने से पहले अगले एक साल में रिटायर हो जाएंगे। इसमें सीबीसीआईडी में एडीजी दावा शेरपा और प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश दिसंबर में एडीजी रैंक से ही रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगले साल फरवरी में लखनऊ जोन के एडीजी ब्रजभूषण और अक्तूबर माह में कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड भी डीजी बनने से पहले ही रिटायर हो जाएंगे। इन अफसरों को प्रमोशन देने के लिए स्पेशल डीजी बनाए जाने की कवायद शुरू हुई तो लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed