{"_id":"685db0e6c63fd1e5270fe69e","slug":"four-office-superintendents-of-lviv-became-assistant-registrars-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1267856-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि के चार कार्यालय अधीक्षक सहायक कुलसचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि के चार कार्यालय अधीक्षक सहायक कुलसचिव बने
Fri, 27 Jun 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
लविवि के चार कार्यालय अधीक्षक सहायक कुलसचिव बने
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और विभिन्न संकायों में कार्यरत चार कार्यालय अधीक्षक अब सहायक कुलसचिव के रूप में सेवाएं देंगे। पदोन्नति के बाद शासन की ओर से इनकी नवीन तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है। शासन ने राज्य विश्वविद्यालयों के आठ कार्यालय अधीक्षकों को सहायक कुलसचिव बनाया है, इनमें से चार लखनऊ विश्वविद्यालय के हैं।
लविवि के प्रशासनिक भवन में शोध, सामान्य प्रशासन एवं प्रवेश अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक बजरंग बली गुप्ता को प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज में सहायक कुलसचिव पद पर तैनाती दी गई है। विज्ञान संकाय में कार्यालय अधीक्षक सरला देवी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शिक्षा संकाय में कार्यालय अधीक्षक राम सेवक को आगरा विश्वविद्यालय और एक अन्य संकाय में कार्यालय अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में सहायक कुलसचिव के रूप में तैनाती दी गई है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।