{"_id":"6a99e2cda94ba62b6d0be469","slug":"four-more-illegal-complexes-sealed-in-aliganj-lucknow-news-c-13-lko1070-1904153-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलीगंज में चार और अवैध कॉम्प्लेक्स सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलीगंज में चार और अवैध कॉम्प्लेक्स सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अलीगंज में अवैध निर्माणों के खिलाफ एलडीए ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए चार व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स सील किए। इनमें अस्पताल, रेस्टोरेंट, शोरूम और दुकानें संचालित हो रही थीं। इससे पहले दो दिनों में एलडीए ने 13 इमारतें सील की थीं। अब पांच सितंबर को सुप्रीम कोर्ट की टीम अलीगंज में अवैध निर्माणों का सर्वे करेगी। इसके बाद चिह्नित 51 अवैध इमारतों में कितनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी, यह तय होगा।
एलडीए के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज सेक्टर-ई, एफ और जे में चार व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स सील किए गए। इसमें मोहम्मद सीफायत हुसैन, वंदना भार्गव, अभिनव भार्गव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता व अन्य ने आवासीय भू-उपयोग पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बना रखे थे। कार्रवाई का एक कॉम्प्लेक्स संचालक ने विरोध भी किया लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ में मेसर्स आरके सिटी, राजकुमार व अन्य लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल व कौशल महाराज लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाॅटिंग कर रहे थे। इसे विरोध के बीच ध्वस्त किया गया। ग्राम फतेहपुर, बक्कास में बाबादीन की लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनीं दुकानों को ध्वस्त किया गया। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के बरावन कला, दशहरी व अमेठिया सलेमपुर में रामचंद्र, हनीफ, माजी, राकेश, साबिया काजमी, मोहम्मद आमिर हसन, पृथ्वी पाल रावत, अनूप, रामनाथ, मोहम्मद इशहाक, आशाराम रावत की ओर से लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही नौ अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया।