{"_id":"681fb949a802471f8d06e21a","slug":"four-more-firs-against-ansal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1197343-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर
Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ चार और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ चार और केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि कंपनी ने प्लाॅट व फ्लैट के नाम पर करीब 35.36 लाख रुपये ठग लिए।
आजमगढ़ निवासी हेमंत यादव गोमतीनगर विस्तार के पार्क व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। वर्ष 2012 में अंसल एपीआई में 242 स्क्वायर मीटर का प्लॉट 21.64 लाख रुपये का भुगतान कर बुक कराया था। पीड़ित ने अंसल के निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसी तरह अलीगंज सेक्टर-पी निवासी सेवानिवृत्त मेजर रमेश चंद्र सिंह चौहान ने वर्ष 2012 में फ्लैट बुक कराकर 6.13 लाख रुपये दिए थे। आवंटन के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला।
बांदा के कटरा अर्दली बाजार निवासी रश्मि शिवहरे ने वर्ष 2007 में 1210 वर्गफीट का प्लॉट 5.05 लाख रुपये देकर बुक कराया था। आरोप है कि कंपनी ने ऊंचे दाम पर उनका प्लॉट दूसरे को बेच दिया। इसके अलावा गुडंबा के कल्याणपुर निवासी रुचि ने कंपनी की भरोसा योजना में सितंबर 2013 में 2.51 लाख का भुगतान कर फ्लैट बुक कराया था।