फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four miscreants were involved in blowing the contractor's money

Lucknow News: ठेकेदार का रुपया उड़ाने में शामिल थे चार बदमाश, सीसीटीवी में कैद

Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants were involved in blowing the contractor's money
रायबरेली। शहर क्षेत्र में ठेकेदार से रुपयों से भरा बैग लूटने की घटना में चार बदमाश शामिल थे। इसका खुलासा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। पुलिस की मानें तो लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिविल लाइंस चौराहा पर दूसरा ऑटो करके बदमाश लखनऊ की तरफ भागे थे।
विज्ञापन

वीरपाल सिंह कोठी जेल रोड निवासी पंकज प्रताप सिंह की चार पहिया गाड़ी से शुक्रवार को एक युवक रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। यह घटना डिग्री कॉलेज चौराहा के पास हुई थी। बैग में एक लाख 65 हजार 180 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे करीब 10 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में घटनास्थल के पास चार युवक अलग-अलग स्थान पर खड़े हुए दिख रहे हैं। जैसे एक युवक ठेकेदार की गाड़ी से रुपयों से भरा बैग लेकर ऑटो पर बैठने दौड़ता है, उसी दौरान तीन अन्य उसके साथी भी ऑटो पर सवार हो जाते हैं। इसके बाद सभी ऑटो से सिविल लाइंस पहुंचते हैं और फिर सिविल लाइंस से दूसरा ऑटो करके लखनऊ की तरफ भाग निकलते हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों को लेकर सिविल लाइंस तक ले जाने वाले ऑटो चालक को पकड़ा और उससे घटनाक्रम की जानकारी ली। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह चारों युवकों को सिविल लाइंस पर छोड़ा था और उसके बाद बदमाश अन्य ऑटो पर सवार होकर भागे थे। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चारों बदमाशों के नाम पते की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed