फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Luxury Cars of Accused Property Dealer Seized

Lucknow News: आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की चार लग्जरी गाड़ियां जब्त

Tue, 02 Jun 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Four Luxury Cars of Accused Property Dealer Seized
जब्त की गई आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की लग्जरी गाड़ियां।
लखनऊ। रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव की चार लग्जरी गाड़ियों को पीजीआई पुलिस ने जब्त किया है। वारदात में शामिल दो शूटरों व उनके एक साथी की तलाश में पुलिस अंबेडकरनगर, जौनपुर समेत कई जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि रविवार को पीजीआई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घटना का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार किया था। सोमवार को पीजीआई पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर दिनेश की दो एसयूवी समेत चार लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी ने इन गाड़ियों का इस्तेमाल शूटरों से मिलने और रेकी करने में किया था। दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। दिनेश और मुबीन मूलरूप से अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कई जिलों में दी जा रही दबिश
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से शूटरों व उनके साथी के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस उन सूचनाओं पर काम कर रही है। जल्द ही शूटरों और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पूरी घटना
पीजीआई के कल्ली पश्चिम इलाके में 27 मई की दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह (40) की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूलरूप से जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी संदीप पीजीआई के वृंदावन स्थित कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहते थे। उनकी पीएसएस बिल्डर्स नाम से कंपनी है। संदीप की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पीजीआई थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed