{"_id":"5ca5c624bdec2214586c42b9","slug":"four-lane-road-will-be-constructed-for-kawadiyas-from-ghaziabad-to-haridwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से हरिद्वार तक कांवड़ियों को आने-जाने के लिए मिलेगी अलग फोरलेन रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से हरिद्वार तक कांवड़ियों को आने-जाने के लिए मिलेगी अलग फोरलेन रोड
Thu, 04 Apr 2019 02:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
गाजियाबाद से हरिद्वार तक कांवड़ियों को आने-जाने के लिए अलग से फोरलेन रोड का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क गंग नहर के दोनों ओर होगी। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर तक 113 किमी लंबी सड़क पीडब्ल्यूडी बनाएगी। जबकि उत्तराखंड की सीमा के भीतर हरिद्वार तक सड़क निर्माण के लिए वहां के शासन ने भी हरी झंडी दे दी है।
इससे सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर वाहनों के टकराने की समस्या ही खत्म हो जाएगी। नतीजन पुलिस व प्रशासन के सामने न तो दिक्कतें पैदा होंगी। वहीं, कावंड़ियों रास्ता देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
हरिद्वार से मोदीनगर (गाजियाबाद) तक गंग नहर के बायीं ओर 115 किमी लंबी टू लेन सड़क बनी हुई है। अब गंग नहर के दायीं ओर भी सड़क बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, दायीं ओर की सड़क की कुल लंबाई 113 किमी होगी। इस परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें प्रस्तावित सड़क और पूर्व में बनी सड़क पर लाइट लगाने की लागत भी शामिल है।

Trending Videos
ठहरने के लिए जगह-जगह बनाए जाएंगे पड़ाव
कांवड़ियों को ठहरने के लिए जगह-जगह पड़ाव भी बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था करने की योजना है। यह काम पीडब्ल्यूडी के बजाय किसी अन्य एजेंसी से करवाया जाएगा।
विभाग की कार्ययोजना के अनुसार, गंग नहर के दोनों ओर सड़क दो-दो लेन होगी।
इसकी कुल चौड़ाई न्यूनतम 14 मीटर यानी फोरलेन के बराबर होगी। पूर्व में नहर के बायीं तरफ निर्मित सड़क की चौड़ाई जहां भी सात मीटर से कम होगी, वहां उसकी चौड़ाई इस सीमा तक बढ़ाई जाएगी। गंग नहर के किनारे उत्तराखंड की सीमा के भीतर हरिद्वार तक सड़क की कुल लंबाई 52 किमी है। इस हिस्से में सड़क निर्माण के लिए भी सहमति मिल चुकी है।