{"_id":"5b804dc142c79246725baead","slug":"four-lakh-relief-fund-to-bijnor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर हादसे के पीड़ित परिवारों को 4 लाख सहायता की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर हादसे के पीड़ित परिवारों को 4 लाख सहायता की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के देवेलगढ़ क्षेत्र में गंगा नदी में नाव दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत व्यक्ति के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन