{"_id":"2548bae9f1fe7fef2e190b060697365e","slug":"four-ips-officers-transferred-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Oct 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। फतेहपुर के एसपी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि उन्हें फतेहपुर में हुई हिंसा की वजह से हटाया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के एसपी पूर्वी राजीव मेहरोत्रा को फतेहपुर के नए एसपी पद का चार्ज सौंपा गया है। वहीं सोनभद्र के एसपी शिवशंकर यादव को भी हटाया गया है और आरएल वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर के एसपी पद से हटाए गए ओमप्रकाश और सोनभद्र के एसपी पद से हटाए गए शिवशंकर यादव को फिलहाल डीजीपी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है।