{"_id":"5c8584febdec2214380c24e1","slug":"four-ips-officers-transferred-before-the-election-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की घोषणा से ठीक पहले चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Mon, 11 Mar 2019 03:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें सोनभ्रद और देवरिया के पुलिस कप्तान शामिल हैं। सोनभद्र में एसपी राठौर किरीट के हरिभाई को देवरिया का एसपी बनाया गया है। तकनीकी सेवाएं में एसपी सलमान ताज पाटिल को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
देवरिया में एसपी प्रमोद कुमार का स्थानांतरण 15वीं बटालियन पीएसी आगरा भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त पीएसी में डीआईजी दिनेश चंद्र दूबे को रूल्स एंड मैन्युअल का डीआईजी बनाया गया है। दिनेश चंद्र दूबे को क्यों हटाया गया इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि डीजीपी मुख्यालय की ओर से दूबे को हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि यह तबादला आदेश आधी रात को डीजीपी मुख्यालय से जारी किए गए। जबकि आमतौर पर तबादलों की सूची गृह विभाग से जारी होती रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार को अंदेशा था कि रविवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में आनन फानन में निर्णय लिया गया और देर रात डीजीपी मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए। इस आदेश की प्रति सूचनार्थ गृह विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन