फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four injured due to short circuit in high tension line

हाईटेंशन तार में अचानक हुआ शॉर्ट सर्किट, नीचे से गुजर रहे चार राहगीर झुलसे

Mon, 10 Sep 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
four injured due to short circuit in high tension line
डेमो इमेज
हाईटेंशन लाइन में शनिवार रात अचानक स्पार्किंग होने लगी। सरस्वती शिशु मंदिर भिनगा के सामने हुई स्पार्किंग से चार राहगीर झुलस गए। निजी चिकित्सालय में सभी का इलाज कराया गया।
विज्ञापन


भिनगा के सरस्वती शिशु मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर से कुछ दूरी पर हाईटेंशन लाइन में रविवार को अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग इतनी तेज थी कि उसकी चिंगारी सड़क पर भी गिर रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान बघौड़ा क्षेत्र के निजामुद्दीन व जैतूना मोटरसाइकिल से ईदगाह की ओर जा रहे थे। उन पर चिंगारी आ गिरी। यही नहीं इसी बीच पैदल दहाना की ओर जा रहे रामदयाल व बेचू के ऊपर भी चिंगारी गिरी। इससे चारों झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल पास के निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां से चारों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी के बाद विद्युत निगम ने लाइन काट कर उसे ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed