फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four IAS transfer in Uttar Pradesh, see the changes.

UP News : चार IAS के तबादले, अनिल ढींगरा बने गोरखपुर के कमिश्नर, फतेहपुर व एटा के कप्तान बदले गए

Mon, 10 Jul 2023 08:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jul 2023 08:49 PM IST
सार

प्रदेश के 24 पीसीएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक की अड़चन दूर हो गई है। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सभी आपत्तियों का जवाब भेज दिया है।

विज्ञापन
Four IAS transfer in Uttar Pradesh, see the changes.

विस्तार

शासन ने देर रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जल निगम के एमडी अनिल ढींगरा को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। सचिव नगर विकास रविंद्र कुमार को एमडी जल निगम नगरीय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और सत्य प्रकाश पटेल निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय से विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बंगाल के लिए नजीर हैं UP के चुनाव: यूपी के मुकाबले आधा इलेक्शन, फिर भी बेकाबू; 2019 के बाद नहीं हुई हिंसा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में शिवपाल यादव का बढ़ेगा और कद!, होमवर्क पूरा, राज्य कार्यकारिणी में सहयोगियों को मिलेगी जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर व एटा के पुलिस कप्तान बदले
सरकार ने फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह को एटा का एसएसपी बनाया है। जबकि एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

24 पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए डीपीसी का रास्ता साफ
प्रदेश के 24 पीसीएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक की अड़चन दूर हो गई है। नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सभी आपत्तियों का जवाब भेज दिया है। शीघ्र ही डीपीसी होने की संभावना है। यूपी में स्टेट कोटे से 24 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति दी जानी है। जितने अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाना होता है, उससे तीन गुना नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेजने होते हैं। इस लिहाज से नियुक्ति विभाग ने पिछले माह 72 अफसरों की सूची यूपीएससी को भेजी थी। 2004 बैच से लेकर 2010 बैच तक के अधिकारियों के नाम सूची में भेजे गए हैं। इनमें से दो अधिकारियों की एसीआर अपूर्ण थी, जबकि दो अधिकारियों के आरोप पत्रों का पूरा ब्योरा नहीं भेजा गया था। इस पर आयोग ने आपत्ति लगा दी। पिछले सप्ताह इन आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है। माना जा रहा है कि डीपीसी के बाद अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed