{"_id":"5b16a3dc4f1c1b614d8b4cbd","slug":"four-ias-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दो जिलों के डीएम सहित चार आईएएस के तबादले, राजशेखर बस्ती के नए जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दो जिलों के डीएम सहित चार आईएएस के तबादले, राजशेखर बस्ती के नए जिलाधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
राजशेखर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मंगलवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। दो जिलों के डीएम बदले गए हैं। राजशेखर को बस्ती के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि आलोक पांडेय को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
राजशेखर अब तक विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर कार्यरत थे। जबकि आलोक पांडेय विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग, संयुक्त प्रबंध निदेशक, पिकप तथा संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, बलकार सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक के पद पर भेजा गया है। वो अभी तक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में विशेष सचिव के पद पर थे।
इसके अलावा, सहारनपुर के जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को विशेष सचिव, अवस्थापना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, पिकप तथा संयुक्त अधिशासी निदेशक, उद्योग बंधु उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन