फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Holi special trains will run from 25th, providing relief

Lucknow News: 25 से चलेंगी चार होली स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी राहत

Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Four Holi special trains will run from 25th, providing relief
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। होली पर उत्तर रेलवे प्रशासन सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व वाराणसी से एलटीटी के बीच वाया लखनऊ चार होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 सुल्तानपुर-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी व दो मार्च को सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, थाणे होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर होली स्पेशल 27 फरवरी व तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे और सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में 04226 वाराणसी-एलटीटी होली स्पेशल 25 फरवरी व एक मार्च को वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और कानपुर, उरई, भोपाल, भुसावल, कल्याण आदि स्टेशनों से होते हुए एलटीटी दोपहर 12:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04225 एलटीटी-वाराणसी होली स्पेशल एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे और वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी। उपरोक्त ट्रेनों में एसी बोगियां रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed