फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four girls drowned in a pond, man saved two of them

तालाब में नहाते समय चार किशोरियां डूबीं, दो को बचाया गया, अन्य की तलाश जारी

Wed, 26 Sep 2018 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
four girls drowned in a pond, man saved two of them
तालाब में डूबी लड़कियों को खजते पीएसी के जवान। - फोटो : amar ujala
बहराइच जिले के जरवलरोड इलाके में बुधवार सुबह तालाब में नहा रहीं चार किशोरियां डूब गईं। दो किशोरियों को तो घाट पर मौजूद एक ग्रामीण ने बचा लिया लेकिन दो अन्य का पता अब तक नहीं लग सका है। मौके पर पहुंची पीएसी के जवान फतेहपुर की टीम उन्हें तलाशने में जुटी है। 
विज्ञापन


जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहाता के भिज्जूपुरवा निवासी गुड्डू की बेटी रिंकी (15), उसकी सहेली राजवंती (14) पुत्री रामधीरज निषाद, मीरा (16) पुत्री शिवचरण व प्रियंका (13) पुत्री गुड्डू के साथ सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित जुराखनघाट तालाब में स्नान करने गई थीं। 
विज्ञापन


बताते हैं कि तालाब काफी पुराना और गहरा होने के साथ-साथ घाघरा नदी से भी जुड़ा हुआ है। स्नान के दौरान पैर फिसलने से चारों सहेलियां गहरे पानी में पहुंच गईं। डूबने लगीं तो सभी ने मदद के लिए शोर मचाया। तट पर मौजूद गांव निवासी राजकुमार ने तालाब में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद वह मीरा और प्रियंका को किनारे ला पाया। फिर उसने नाव की सहायता से रिंकी एवं राजवंती की खोज शुरू की लेकिन उन दोनों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजन समेत गांव वाले मौके पर पहुंचे। जरवलरोड थाने के उपनिरीक्षक राहुल सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। उपनिरीक्षक की सूचना पर पहुंची 12वीं. वाहिनी पीएसी के जवान दोनों लड़कियों को तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed