फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four get arrested for fraud in paytm cash back scheme.

पेटीएम की कैशबैक स्कीम में हो रही धांधली का पर्दाफाश, एसटीएफ ने चार को दबोचा

Wed, 18 Jul 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
four get arrested for fraud in paytm cash back scheme.

पेटीएम की कैश बैक स्कीम में सेंधमारी कर ग्राहकों को जो पैसा वापस मिलना था जालसाज कर्मियों ने साठगांठ से उसमें सेंधमारी कर लाखों रुपये अपने व रिश्तेदारों के खाते में पहुंचा दिया। अब तक 28 लाख रुपये इस तरह पहुंचाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ ने ऐसे चार लोगों को लखनऊ में गिरफ्तार किया है। इसमें पेटीएम का फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव विक्की अस्थाना के साथ ही वैल्यू प्लस स्टोर विकास नगर का सेल्स एग्जीक्यूटिव मो. फिरोज और सैमसंग कंपनी में काम करने वाले विनोद और अखिलेश कुमार शामिल है। वैल्यू प्लस से ही पेटीएम का कैशबैक को लेकर करार किया है। सैमसंग को भी करार के तहत ग्राहकों को दो फीसदी कैश बैक देना था।
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के पेटीएम की ओर से अपने ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए कैश बैक स्कीम शुरू की गई थी। इसके लिए राजधानी के वैल्यू प्लस स्टोर से पेटीएम ने करार किया जिसके तहत पेटीएम के माध्यम से भुगतान करने  वाले को ग्राहक को 10 प्रतिशत वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करार के तहत छह प्रतिशत वैल्यू प्लस स्टोर और चार फीसदी पेटीएम की ओर से दिया जाना था। अनुबंध के तहत वैल्यू प्लस को पेटीएम को कैश बैक के लिए अग्रिम भुगतान करना होता था।

बड़े सामानों पर 10 प्रतिशत का कैश बैक लिया

four get arrested for fraud in paytm cash back scheme.
बायें से आरोपी विनोद, विक्की अस्थाना, मो. फिरोज व अखिलेश कुमार। - फोटो : amar ujala

शातिर कर्मचारियों ने साठगांठ कर अपने रिश्तेदारों, पान वाले व रिक्शेवालों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी हासिल करते। बिना पेटीएम के खरीदारी करने वालों का आर्डर एप के जरिए बुक कर बड़े सामानों पर 10 प्रतिशत का कैश बैक हासिल कर लेते। यही नहीं एमआरपी से ज्यादा की कीमत दिखा ज्यादा कैशबैक ले लिया गया। एसटीएफ ने उन पेटीएम वॉलेट का ब्यौरा मांगा है जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया। एमआरपी से अधिक पर बेचे गए सामानों के बारे में भी जवाब तलब किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed