{"_id":"5ba47f70867a557ea77acbe3","slug":"four-friends-drowned-in-saryu-river-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते समय चार दोस्त सरयू नदी में डूबे, तीन बचाये गए, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते समय चार दोस्त सरयू नदी में डूबे, तीन बचाये गए, एक लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद नदी खंगालते गोताखोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी लेने का शौक चार दोस्तों पर भारी पड़ा। सरयू में नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से तीन को तो बचा लिया, लेकिन एक दोस्त का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस व गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। सभी दोस्त 11वीं के छात्र हैं। गोंडा के रानीबाजार बड़गांव का संस्कार (16) बृहस्पतिवार सुबह तीन दोस्तों हरि वर्मा, अनिकेत गुप्ता व सोनू गुप्ता के साथ स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल न जाकर अयोध्या पहुंच गए।
विज्ञापन
नया घाट पर सरयू स्नान के दौरान सेल्फी लेते-लेते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय के अनुसार तेज बहाव के कारण संस्कार को बचाया नहीं जा सका। लापता छात्र के बैग से एक मोबाइल व आईकार्ड मिला है।
विज्ञापन