फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four flights to and from Delhi cancelled, several delayed due to fog

Lucknow News: कोहरे के कारण दिल्ली आने-जाने वाली चार उड़ानें निरस्त, कई लेट

Sat, 27 Dec 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four flights to and from Delhi cancelled, several delayed due to fog
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। लखनऊ में घने कोहरे के कारण शुक्रवार को हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली आने-जाने वाली एअर इंडिया और इंडिगो की कुल चार उड़ानें एआई-1720, 6ई-6488, एआई-1821, 6ई-6489 निरस्त कर दी गईं, जो शनिवार को भी रद्द रहेंगी। इसके अलावा, रियाद, बंगलूरू, भुवनेश्वर, मुंबई और दम्माम सहित विभिन्न शहरों से आने-जाने वाली कई फ्लाइटें एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को मुंबई से आने वाली 6ई 5264 सवा दो घंटे, दम्माम से आने वाली एक्सवाई 896 साढ़े पांच घंटे, मुंबई से आने वाली 6ई 2442 एक घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाई 333 दो घंटे, दिल्ली से आने वाली आईएक्स 1058 एक घंटे देरी से पहुंचीं। इसके अलावा, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को लखनऊ से जाने वाली उड़ानों में रियाद की एक्सवाई 334 दो घंटे, हैदराबाद की 6ई 607 दो घंटे, बंगलरू की आईएक्स 2049 पौने दो घंटे, गोवा की 6ई 399 सवा घंटे, मुंबई की 6ई 2292 एक घंटे, नवी मुंबई की 6ई 859 एक घंटे, दम्माम की एक्सवाई 897 साढ़े पांच घंटे, गुवाहाटी की 6ई 146 तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन

ट्रेनों की स्थिति बदहाल

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस सर्वाधिक प्रभावित रही, जो अपने निर्धारित समय सुबह 6:10 बजे की जगह 11 घंटे की देरी से शाम 5:10 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर 3:30 की जगह रात एक बजे चली। इसके अलावा, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे और 12230 लखनऊ मेल ढाई घंटे की देरी से चली। 02569 दिल्ली क्लोन स्पेशल 17 घंटे, 02564 बरौनी क्लोन 16 घंटे और अवध आसाम एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनें भी तीन से पांच घंटे तक लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed