फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों संग जिंदा जली मां

Sun, 11 Dec 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Dec 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
four family members died in fire accident

राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक में शुक्रवार रात करीब दो बजे झोपड़ी में आग लगने से महिला अपने एक बेटे व दो बेटियों के साथ जिंदा जल गई। वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी।

four family members died in fire accident

उनकी मौत का पता तब चला जब महिला का पति दो बेटों के साथ शादी समारोह में कै‌टरिंग का काम करके देर रात लौटा। मलबे में चारों के बुरी तरह जले हुए शव मिले।

four family members died in fire accident

तालकटोरा पुलिस के मुताबिक सी-ब्लॉक स्थित कूड़ाघर के पास छह झोपड़ियां थीं। इनमें बाराबंकी के प्रेम सागर तिवारी समेत छह परिवार रहते थे। प्रेमसागर बेटे शिवकुमार व महेश के साथ इंदिरानगर शादी समारोह में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
four family members died in fire accident

घर पर पत्नी रत्ना (45), बेटियां सोनी उर्फ प्रियंका (13), प्रिया उर्फ बबली (11) व बेटा सुधीर (8) था। रात करीब दो बजे उसकी झोपड़ी से भड़की आग ने आसपास की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
four family members died in fire accident
पड़ोस की झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं शोर मचाती हुई बाहर निकलीं। चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग भी बाहर निकले। एक राहगीर ने फोन कर पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जिला प्रशासन की तरफ से चार लोगों की मौत पर दो दो लाख की त्वरित मदद राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आग में जल  पांच अन्य पीड़ित परिवारों को भी दस दस हजार की मदद राशि के साथ स्थायी आवास के लिए डूडा द्वारा संचालित आसरा योजना में शीघ्र मकान आवंटित करा देगा। हादसे की जानकारी के बाद घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने पीड़ितों को फौरी तौर पर तत्काल मदद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंबल वितरण के साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवारों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराते हुए 25 किग्रा चावल, गेहूं के जरूरत के हिसाब से चीनी, केरोसीन व नमक का वितरण भी जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित कराया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed