{"_id":"6a25cf4c5bccf5a47805647b","slug":"four-exam-special-trains-will-run-from-lucknow-to-gorakhpur-lucknow-news-c-13-lko1070-1771724-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ से गोरखपुर तक चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ से गोरखपुर तक चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए चारबाग स्टेशन पर बनाया गया आश्रय स्थल।
लखनऊ। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 10 जून तक गोरखपुर से लखनऊ के बीच चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेशभर में करीब 28 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। उनकी सुविधा के लिए रविवार से दस जून तक चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 05031 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए रात 12:20 बजे बादशाहनगर व रात 12:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ जंक्शन से शाम सवा छह बजे चलकर बादशाहनगर से शाम 6:48 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों के रास्ते गोरखपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी।
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 05005 अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी होते हुए बादशाहनगर शाम 5:42 बजे व लखनऊ जंक्शन शाम सवा छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 05006 लखनऊ जंक्शन से दोपहर डेढ़ बजे चलकर बादशाहनगर दोपहर 1:52 बजे होते हुए उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में जनरल श्रेणी के दस-दस कोच लगाए जाएंगे।