फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four employees of a finance company took a loan of Rs 10 lakh in the name of consumers and swindled the money

Lucknow News: फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के नाम पर दस लाख का लोन लेकर हड़पी रकम

Sat, 07 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four employees of a finance company took a loan of Rs 10 lakh in the name of consumers and swindled the money
लखनऊ। प्रत्यंचा फाइनेंशियल कंपनी के प्रतिनिधि अवनीश कुमार जायसवाल ने चार कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं के नाम पर दस लाख का लोन लेकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपियों पर बृहस्पतिवार को गबन और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अवनीश के मुताबिक, उनकी कंपनी का दफ्तर गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड में स्थित है। कंपनी लोगों को छोटे लोन देती है। कंपनी में महाराजगंज के बजाही निवासी विकास कुमार यादव, सतीश यादव, फैजाबाद के मिल्कीपुर गोठवारा निवासी संजीत कुमार यादव व राहुल कुमार काम करते थे। ये लोग एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने का काम भी करते थे। अवनीश ने बताया कि वर्ष 2024 में कंपनी को कुछ उपभोक्ताओं को लोन देना था। चारों आरोपी बिना कंपनी में बताए चोरी से लोन संबंधी कागजात लेकर उपभोक्ताओं के घर पहुंचे और एयरटेल पेमेंट बैंक में उनका ऋण खाता खोल दिया। फिर विकास ने उपभोक्ता के कागजों को प्रत्यंचा कंपनी में लगाया और दस लाख का लोन लेकर अपनी भाभी व बहन के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद चार दिसंबर 2024 में चारों आरोपी भाग निकले। अवनीश ने बताया कि कंपनी को इसकी जानकारी तब हुई जब उपभोक्ताओं को लोन की रकम नहीं मिली और किस्त का मेसेज आने लगे। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed