फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in an accident in Vikas Nagar in Lucknow.

दर्दनाक हादसा: बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, बच्चों सहित घिसटते चले गए दंपती, चारों की मौत

Wed, 31 May 2023 02:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 May 2023 02:43 PM IST
सार

एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी उसमें फंस गई जिससे कि स्कूटी सवार करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे में दंपती सहित दोनों बच्चों की भी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Four died in an accident in Vikas Nagar in Lucknow.
हादसे के बाद स्कॉर्पियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विकास नगर मामा चौराहे के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी समेत दंपती व उसके दोनों बेटे स्कॉर्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे। आखिर में चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में चारों की मौत हो गई।

विज्ञापन


लहरपुर सीतापुर निवासी राम सिंह (35) अपनी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से रात करीब दो बजे मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। भागने की कोशिश की तो स्कूटी समेत पूरा परिवार उसमें फंसकर घिसटता रहा। आखिर में चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजयुमो के पदाधिकारी फेल: अखबार न पढ़ने पर स्मृति ने लगाई पदाधिकारियों की क्लास, इन सवालों का नहीं दे पाए जवाब


विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रामा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। नंबर के आधार पर पता चला कि किसी राजेंद्र कुमार पाल के नाम पर स्कॉर्पियो रजिस्टर है। संदिग्धता के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है। ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला शुरुआती जांच में सामने आ रहा है। साक्ष्य जुटने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed