{"_id":"620b48d470990347be05912d","slug":"four-died-in-an-accident-in-thana-imaliya-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : हाईवे पर ट्रक ने रौंदा, जीजा-साले और दो बेटियों की मौत, एक बाइक से लौट रहे थे छह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : हाईवे पर ट्रक ने रौंदा, जीजा-साले और दो बेटियों की मौत, एक बाइक से लौट रहे थे छह लोग
Tue, 15 Feb 2022 07:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:29 PM IST
सार
सीतापुर में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में पिता और उसकी दो बेटियां, मृतक का साला शामिल है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर में थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार की सुबह हाईवे पर दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जानें चलीं गईं। रिश्तेदारी से एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे छह लोग हादसे का शिकार हो गए। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक के साथ हाईवे पर गिरे पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, इससे जीला-साले और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और एक दुधमुंही बेटी को चोटें आईं हैं। हालाकिं, हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
पिसावां इलाके के मूड़ाकला निवासी नीरज (35), अपनी पत्नी, तीन बेटी, साले के साथ रामकोट इलाके के पुरैना में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से मंगलवार की सुबह एक ही बाइक पर छह लोग घर जा रहे थे, इस बीच इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग सड़क पर गिर गए। बताया जाता है कि, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में नीरज, उसकी बेटी किरन (3), साधना (5), साले महोली इलाके के सरैंया निवासी रोहित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही चारों लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में मृतक नीरज की पत्नी और दो साल की एक बेटी घायल हो गई। दोनों का इलाज कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर और महोली की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर ने विजयेंद्र सिंह ने बताया कि एक बाइक पर छह लोग सवार थे। मांगलित कार्यक्रम से घर जा रहे थे। बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के आगे निकलते ही निर्माण कार्य होने की वजह से धूल अधिक होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक की डिग्गी पर बैग भी रखा हुआ था। इसी वजह से हादसा हुआ। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
परिवार के लिए मंगल रहा अमंगल
मंगलवार का दिन पिसावां के मूड़ाकलां गांव निवासी नीरज और उसके परिवार के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। इसकी खबर जैसे ही मूड़ाकला गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। वहीं, महोली के सरैंया निवासी रोहित की मौत के बाद उसके भी घर में मातम पसरा हुआ है।
पलक झपकते हादसा...और सबकुछ खत्म
दर्दनाक हादसे में चार लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए खोने के बाद नीरज की पत्नी दहशत जदा है। अपनी आंखों के ही सामने चंद पलों में पति, दो-दो बेटियां और भाई को खोने के बाद ऐसा होना लाजिमी है। नीरज की पत्नी पर क्या बीत रही होगी, इसे बताने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन दुखों का पहाड़ कितना बड़ा टूटा है, यह समझा जा सकता है। चंद मिनट पहले सभी हंसी-खुशी घर जा रहे थे, लेकिन अचानक हादसा हुआ और पल भर में देखते ही देखते ही सबकुछ खत्म हो गया। मौत का खौफनाक मंजर अब भी नीरज की पत्नी के आंखों के सामने नाच रहा है। वह हादसे को याद कर बार-बार सिहर जा रही है।
शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोया मूड़ाकला
हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम होकर तीन शव पिसावां के मूड़ाकला गांव में पहुंचे, जहां पर पिता और दो बेटियों के शवों को देखकर लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरा गांव फूट-फूटकर रोया। हर तरफ मातम ही मातम पसरा था। रिश्तेदार और गांव के लोगों के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा चाक कर जा रहा था। एक घर में तीन-तीन शवों को देखकर हर पत्थर दिल रो रहा था। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसकी आंखें न डबडबाई हों।
दो दिन में आठ की गईं जानें
जिले में सड़क हादसे लोगों की जिंदगियों को लील रहे हैं। पिछले दो दिनों के अंदर आठ लोगों की जानें दो सड़क हादसों में चली गईं। यह चिंता का विषय है। सबसे हैरानी की बात है कि दोनों हादसों चार-चार लोगों ने जान गवांई हैं। इससे भी दुखद है कि हादसों में परिवार के परिवार खत्म हो जा रहे हैं। सोमवार को महमूदाबाद में मां-बेटी और भतीजा समेत चार लोगों की मौत हुई थी।