फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four died in an accident in karnal.

घने कोहरे में 15 गाड़ियां भिड़ीं, चार की मौत

Thu, 11 Feb 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Feb 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
four died in an accident in karnal.

बंथरा के कैंथी-मखदूमपुर गांव के रहने वाले सर्वजीत सिंह के परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


सर्वजीत तरणतारण में बेटे हरविंदर उर्फ बिल्लू (23) की सगाई के लिए दो कारों से जा रहे थे। इनमें से एक कार चला रहे हरविंदर की भी हादसे में मौत हो गई। जबकि एक महिला रिश्तेदार की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


घना कोहरा था, 15 गाड़ियां भिड़ गईं, उड़ गए परखच्चे

हरविंदर जो कार चला रहा था उसमें उसके चाचा प्रभजोत सिंह (30), दादी गुरपाल कौर (70) तथा परिवार के मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली अदिति (25) और मामी लखवीर कौर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगने से घुसी कार

four died in an accident in karnal.

बुधवार सुबह घना कोहरा था। बुटाना थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि करनाल के नीलोखेड़ी फ्लाईओवर पर हरविंदर पहुंचा ही था कि आगे चल रहे एक ट्रक ने ब्रेक लगा दिया। (तस्वीर में, गमगीन परिवार।)

इससे हरविंदर की कार ट्रक में जा घुसी। पीछे से दूसरी कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इससे हरविंदर की कार के परखच्चे उड़ गए। फ्लाईओवर पर 15 गाड़ियां भिड़ गईं।

इनकी हुई मौत

हादसे में हरविंदर के साथ ही प्रभजोत सिंह, गुरपाल कौर और अदिति की मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी लखवीर कौर को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

घर की पहली खुशी बदली गम में

four died in an accident in karnal.

सर्वजीत सिंह के तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। हरिंदर सिंह सबसे बड़ा लड़का है और उसके घर में पहली खुशी थी। सर्वजीत सिंह की एक बेटी हरप्रीत कौर अमेरिका में रहती है।

सर्वजीत सिंह का एक बेटा नोएडा सेक्टर 61-ए में रहता है। सोमवार को लखनऊ से चलने के बाद उनका परिवार अपने बेटे के पास रात को पहुंचा था।

रात को विश्राम करने के बाद सुबह करीब चार बजे यह परिवार नोएडा से चला और मुरथल में एक ढाबे पर चाय पीने के बाद निकले। सुबह सात बजे के करीब नीलोखेड़ी के समीप यह दुघर्टना घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed