फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in accident

Lucknow News: ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर पलटी कार, चार की मौत

Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four died in accident
मलिहाबाद। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर जिंदौर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में कार सवार हरदोई निवासी कारोबारी की पत्नी, बेटी, छोटी बहन और भांजे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कारोबारी और उसकी बड़ी बहन का इलाज चल रहा है। कारोबारी छोटी बहन को लखनऊ से विदा कराकर लौट रहा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रहीमाबाद अख्तियार अहमद अंसारी के मुताबिक, हरदोई के संडीला स्थित अनवरी टोला निवासी फहद टिंबर स्टोर चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी समीना (30), बहन मुनीरा, भांजे अब्दुर्रहमान (8) और ढाई साल की बेटी आफिया के साथ लखनऊ छोटी बहन फातिमा (21) की विदाई कराने बृहस्पतिवार को आए थे। देर रात करीब एक बजे वापसी के दौरान हाईवे पर जिंदौर गांव के पास उनकी कार के सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे फहद की कार ट्रक के एक हिस्से में जा घुसी और फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर जिंदौर गांव के हुमैर, भोलू, हसीब व अन्य लोग दौड़े। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालना शुरू किया। कार का दरवाजा पूरी तरह से लॉक हो जाने से पिछले हिस्से का शीशा तोड़कर सबको निकालकर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, रास्ते में ही समीना, फातिमा, अब्दुर्रहमान व आफिया की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फहद और मुनीरा का सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




22 दिन पहले हुआ था फातिमा का निकाह

पुलिस के मुताबिक, फातिमा का निकाह 22 दिन पहले ही कैंपवेल रोड निवासी अमन से हुआ था। उसकी विदाई कराने के लिए परिवार आया था। फातिमा की मौत की खबर सुनते ही ससुराल व मायके में मातम पसर गया। उधर, फहद को अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि हादसे में उसका परिवार उजड़ गया है। पुलिस के मुताबिक, फहद के चाचा शरीफ ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए पत्र लिखा था। इसके आधार पर पंचनामा भरकर शव दे दिया गया। इसके बाद संडीला में सभी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।




हाईवे पर संकेतक न होने से हो रहे हादसे

लखनऊ-हरदोई नेशनल मार्ग का काम जोरों पर है। कार्यदायी संस्थाएं जगह-जगह टुकड़ों में काम कर रही हैं। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर निर्माण कार्य के न तो संकेतक और न ही सूचना बोर्ड लगे हैं। इससे वाहन चालकों को पता ही नहीं लग पा रहा कि कहां रोड वन-वे और कहां टू-वे है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीण अमरेश मौर्य, अमित कुमार तेज पाल ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्माणाधीन स्थान पर संकेतक व सूचना बोर्ड लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed