फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four criminals arrested

Lucknow News: दंपती से नकदी व जेवरात लूटे, चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
four criminals arrested
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार दंपती को धमकाकर बदमाशों ने नकदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पति की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। देर रात पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर नकदी व जेवरात बमराद कर लिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के उजेहरा गांव निवासी जितेंद्र यादव अपनी पत्नी पूनम के साथ रविवार को खरीदारी करने बछरावां कस्बा गए थे। रात आठ बजे बाइक से लौटते समय गांव के नजदीक जितेंद्र की बाइक को तीन-चार बदमाशों ने रोक लिया। दंपती कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाशों ने तमंचा से धमकाकर पूनम के जेवरात छीनने लगे। जितेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। बदमाशों ने दंपती से आठ हजार रुपये के साथ जेवरात व मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि लूटपाट करने के आरोपी पूरे खलार मजरे पश्चिम गांव निवासी सुजीत सिंह, उमेश उर्फ गोलू, जितेंद्र और पासी टूसी मजरे मदनटूसी गांव निवासी राजेश कुमार को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास छह हजार रुपये, सोने की अंगूठी व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। बदमाशों पकड़ने में सहयोग करने वाले पीआरवी 1748 के पुलिस कर्मियों को एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed