फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four cows died and bikes burned in a fire in Shravasti.

Shravasti: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार बाइकें जलकर राख, चार गायों की भी झुलसकर मौत

Wed, 01 Jan 2025 02:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2025 02:54 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के नासिरगंज इलाके में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार गायों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, चार बाइकें भी जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन
Four cows died and bikes burned in a fire in Shravasti.
अज्ञात कारणों से आग लगने से जली बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती के नासिरगंज में मंगलवार रात घर के बरामदे में खड़ी बाइक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे बरामदे में खड़ी चार बाइकें जल गईं। वहीं, हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा में अज्ञात कारणों से फूस के मड़हे में लगी आग में चार गायों की झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी सलीम के घर के बरामदे में चार बाइक खड़ी थीं जिसमें मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी बाइकें तथा गद्दा रजाई सहित अन्य सामान जल चुका था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह व नासिरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा निवासी होली राम के फूस के मड़हे में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से तीन गौवंशों की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इस दौरान वहां रखा भूसा भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed