{"_id":"68dc42b48dd405d6e50da089","slug":"four-counts-of-murder-in-the-death-of-histrisheater-lucknow-news-c-13-knp1002-1409028-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हिस्ट्रीशीटर की मौत में चार पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हिस्ट्रीशीटर की मौत में चार पर हत्या का केस
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो।
लखनऊ। चेन लूट के दौरान कैफे संचालक अतुल कुमार जैन की हत्या के आरोपी संजय यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। संजय के भाई विमल ने सीतापुर के सिधौली थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विमल का आरोप है कि रविवार को उनके रिश्तेदार सीतापुर के महमूदाबाद स्थित पहाड़पुर निवासी वीरेंद्र, उसके भाई सुरेंद्र, बाराबंकी के सफेदाबाद केवाड़ी के मुकेश व सायपुर इटौंजा की पूनम ने संजय को बुलाया था। साजिश के तहत संजय को पूनम के घर आने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे फंदे पर लटकाकर मार दिया।
आरोप है कि शव को नीलगांव रोड के किनारे फेंक दिया था। आरोपी शव को घसीटकर ले गए थे, जिससे संजय के पैर के नाखून उखड़ गए थे। इंस्पेक्टर सिधौली बलवंत शाही ने बताया कि हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि चारों ने यातनाएं देने के बाद संजय की हत्या की। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। विमल ने हत्या से पूर्व संजय को इंटौजा में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
गुडंबा में चेन लूट के दौरान की थी हत्या
संजय ने 20 सितंबर को रिश्तेदार अरविंद कुमार के साथ मिलकर गुडंबा में स्कूटी सवार अतुल की चेन लूट ली थी। अतुल के पीछा करने पर संजय ने उनकी स्कूटी में लात मार दी थी। इससे अतुल डाले से टकरा गए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में अरविंद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस संजय की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सीतापुर में सिधौली के लालपुर-नीलगांव मार्ग पर उसका शव पाया गया। उस पर 50 हजार का इनाम था।