फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four corona infected resident doctors of KGMU did not get bed till 20 hours

केजीएमयू: चार कोरोना संक्रमित डॉक्टरों को 20 घंटे नहीं मिला बेड, क्वारंटीन करने की भी व्यवस्था नहीं

Sat, 01 Aug 2020 03:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Aug 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
four corona infected resident doctors of KGMU did not get bed till 20 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ केजीएमयू में मरीज भर्ती करने की व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। हालात यह है कि पॉजिटिव निकले चार रेजिडेंट डॉक्टरों को अपने ही संस्थान में बेड के लिए करीब 20 घंटे तक जद्दोजहद करनी पड़ी। हॉस्टल में भेजे जाने का अन्य डॉक्टरों के विरोध जताने और चेतावनी देने पर शुक्रवार देर शाम उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


वहीं, शाम को दो अन्य रेजिडेंटों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। बाद में इन्हें भी भर्ती कराया गया। केजीएमयू के रेजिडेेंट डॉक्टरों का आरोप है कि वे लगातार वार्ड से लेकर होल्डिंग एरिया तक ड्यूटी कर रहे हैैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी शोषण पर उतर आए हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी बेड के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिसिन विभाग के चार रेजिडेंट डॉक्टरों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आ गई थी। आरोप है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्हें हॉस्टल में रहने की सलाह दी गई। इस पर वे हॉस्टल पहुंच गए। शुक्रवार को वहां रहने वाले अन्य डॉक्टरों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ऐतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर करीब 12 बजे अन्य रेजिडेंट डॉक्टर भी लामबंद हो गए। विवाद बढ़ता देख शाम को उन्हें वार्ड में भर्ती करने का फैसला लिया गया। उधर, शाम को दो अन्य रेजिडेंट डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए। एक साथ छह रेजिडेंट डॉक्टरों के पॉजिटिव आने से केजीएमयू में हलचल मची है। अब तक यहां 35 रेजिडेंट डॉक्टर और 50 से ज्यादा चिकित्साकर्मी संक्रमित निकल चुके हैं।

बेड अनुसार कर रहे भर्ती

संविदा पर कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों को क्वारंटीन करने की भी व्यवस्था नहीं है। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर जाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पताल में काम करते हुए पॉजिटिव हो रहे हैं तो केजीएमयू प्रशासन को उनकी व्यवस्था करनी चाहिए। संविदा वाले रेजिडेंट किराये के घर में रहते हैं। ऐसे में उन्हें कई समस्या का सामना करना पड़ता है

बेड की उपलब्धता के आधार पर मरीजों की भर्ती की जा रही हैं। गंभीर मरीजों को पहले लेते हैं। सुबह बेड नहीं थे। शाम को सभी को भर्ती कर लिया गया। - डॉ. सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed