फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four centers will be built in uttar pradesh for organ donation

UP: अंगदान के लिए प्रदेश में बनेंगे चार सेंटर, लोगों को मिलेगा जीवनदान, जानें कहां बनाए जा सकते हैं ये केंद्र

Mon, 15 May 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 May 2023 11:00 PM IST
सार

हर सेंटर पर ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर होंगे जो अस्पताल में ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की काउंसलिंग करेंगे। उनका काम होगा कि परिजनों की काउंसलिंग कर ब्रेन डेड मरीजों का अंगदान कराया जाए। 

विज्ञापन
Four centers will be built in uttar pradesh for organ donation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

पीजीआई प्रदेश में अंगदान कार्यक्रम में तेजी लाएगा। इसके लिए प्रदेश में चार आर्गन डोनेशन रिट्राइवल सेंटर बनाए जाएंगे। हर सेंटर पर ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर होंगे जो अस्पताल में ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की काउंसलिंग करेंगे। उनका काम होगा कि परिजनों की काउंसलिंग कर ब्रेन डेड मरीजों का अंगदान कराया जाए ताकि जरूरतमंदों में अंगों का प्रत्यारोपण कर उनका जीवन बचाया जा सके। 
विज्ञापन

यह जानकारी संजय गांधी पीजीआई के नेफ्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांटेशन विभाग के स्थापना दिवस पर कैडेवर डोनेशन पर हुई कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ. नारायन प्रसाद ने दी। बताया कि इसका प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पूर्वांचल, पश्चिमांचल, अवध और बुंदेलखंड में बनाए जा सकते हैं। अस्पताल के ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ और समन्वयक अपने जोन के अस्पतालों के संपर्क में रहेंगे। अस्पताल में आने वाले ब्रेन डेड मरीज की सूचना मिलने पर वहां जाएंगे और मरीज के परिजनों की काउंसलिंग करेंगे। परिजनों के राजी होने पर वही डाक्टर अंगदान कराएंगे और जरूरत मंद में प्रत्यारोपित कराने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed