यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे के चलते निरस्त चल रहीं ये ट्रेनें आज से बहाल
कोहरे के चलते निरस्त चल रहीं चार ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन सात मार्च से बहाल करने जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिल जाएगी। ये ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त थीं, पर अब शनिवार से चलने लगेंगी। इन ट्रेनों में 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ एक्सप्रेस, 14524 अंबाला बरौनी एक्सप्रेस और 14523 बरौनी अंबाला एक्सप्रेस हैं।
ट्रेनों में आज से लगेंगी अतिरिक्त बोगियां
होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में शुक्रवार को स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगेगा।
शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच
आठ मार्च को 15053 छपरा-लखनऊ जं. व 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
राहत फिर भी नहीं, टिकटों की मारामारी
होली मनाने दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाले करीब 14 हजार पैसेंजर वेटिंग लिस्ट में हैं। उन्हें स्पेशल ट्रेनों से लेकर अतिरिक्त बोगियों तक से राहत नहीं मिल रही है। दरअसल, 10 मार्च को होली है और वीकेंड शुरू होते ही दिल्ली, मुंबई, यशवंतपुर से लखनऊ आने वाले टिकटों के लिए जूझ रहे हैं।
छह मार्च के लिए तत्काल टिकट बुक कराने पहुंचे यात्रियों को वेटिंग ही मिली। वहीं गोमती एक्सप्रेस व डबलडेकर के कैंसिल होने से डायनेमिक फेयर भी बढ़ गया है। सोमवार व मंगलवार को होली व रविवार की छुट्टी के चलते शुक्रवार को ट्रेनों में भीड़ रहेगी।
यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में स्लीपर का डायनेमिक किराया बढ़कर 2,445 रुपये, थर्ड एसी का 4,980 रुपये, सेकेंड एसी का 4,985 रुपये पहुंच गया। शुक्रवार की ट्रेनों में खासी वेटिंग हो गई है।