{"_id":"686c28b61e31c76ad90071e3","slug":"four-bogies-will-be-added-in-ayodhya-anand-vihar-vande-bharat-from-today-lucknow-news-c-13-knp1050-1281793-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से अयोध्या-आंनदविहार वंदे भारत में बढ़ेंगी चार बोगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से अयोध्या-आंनदविहार वंदे भारत में बढ़ेंगी चार बोगियां
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन गाड़ी संख्या 22425/26 अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में मंगलवार से चार चेयरकार बोगियां बढ़ाएगा। इससे ट्रेन 16 की जगह 20 बोगियों के साथ चलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि आठ जुलाई से ट्रेन में 20 कोच लगेंगे। इससे यात्री क्षमता में विस्तार होगा। वर्तमान में यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे हफ्ते चलती है। यह ट्रेन 629 किमी की दूरी आठ घंटे बीस मिनट में तय करेगी। ट्रेन का स्टॉपेज लखनऊ के अलावा कानपुर, अलीगढ़ व खुर्जा जंक्शन पर रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभी 16 बोगियां लगने पर ट्रेन में 1100 यात्री सफर करते हैं, जबकि 20 कोच होने पर 1400 यात्री सफर कर पाएंगे।
आज से आठ घंटे पहले बनेगा चार्ट
मंगलवार से ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट आठ घंटे पहले बनेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय सहित लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल में इसे लागू किया जा रहा है। तीनों मंडलों के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि नए सिस्टम में चार्टिंग मैनुअली की जाएगी। मसलन, गोरखधाम एक्सप्रेस का रिजर्वेशन चार्ट अभी दोपहर 12:20 बजे बनता है, जबकि आठ जुलाई से चार्ट सुबह 8:20 बजे बन जाया करेगा। नए नियम से वेटिंग के यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें अपनी टिकट की स्थिति पहले पता लग जाएगी, जिससे वे विकल्प तलाश सकेंगे।