{"_id":"60950d4a8ebc3ebd045cb5e0","slug":"four-bjp-mlas-died-due-to-corona-within-15-days-no-more-13-members-of-17th-legislative-assembly-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार भाजपा विधायकों की मौत : नहीं रहे 17वीं विधानसभा के 13 सदस्य, आठ को कोरोना ने निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार भाजपा विधायकों की मौत : नहीं रहे 17वीं विधानसभा के 13 सदस्य, आठ को कोरोना ने निगला
Fri, 07 May 2021 03:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 07 May 2021 03:20 PM IST
सार
कोरोना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी को भी चपेट में ले लिया था। हालांकि, सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी कोरोना को हराने में सफल रहे। लेकिन पिछले 15 दिनों में भाजपा के चार विधायक कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, दल बहादुर कोरी और केसर सिंह गंगवार का निधन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर का कहर यूपी समेत पूरे देश में जारी है। उत्तर प्रदेश में इसका कहर बेहद घातक साबित हो रहा है। प्रदेश में इस महामारी से अब तक 14501 लोगों की मौत हो चुकी है और 1425916 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जहां पहली लहर ने 17वीं विधानसभा के कई दिग्गजों को लील किया तो वहीं दूसरी लहर भी काफी जानलेवा साबित हो रही है।
बीते 15 दिनों में भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। आज (शुक्रवार) को रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का निधन हो गया। इससे पहले औरैया के रमेश चंद्र दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का भी निधन हो गया था। दोनों का निधन एक ही दिन हुआ था। इसके बाद 28 अप्रैल को केसर सिंह गंगवार ने दम तोड़ दिया।
वहीं, इससे पहले कोरोना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी को भी चपेट में ले लिया था। हालांकि, सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी कोरोना को हराने में सफल रहे। लेकिन पिछले 15 दिनों में भाजपा के चार विधायक (दल बहादुर कोरी, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र दिवाकर और केसर सिंह गंगवार) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। बताया जा रहा है कि ये सभी जिला पंचायत के चुनाव में बेहद सक्रिय थे।

प्रदेश में 17 वीं विधानसभा के सदस्य कमल रानी वरुण, घाटमपुर (कानपुर शहर), चेतन चौहान नौगावां सादात, (अमरोहा), जगन प्रसाद गर्ग आगरा सदर (आगरा), जन्मेजय सिंह देवरिया सदर (देवरिया), पारस नाथ यादव मल्हनी (जौनपुर), मथुरा प्रसाद पाल सिकन्दरा (कानपुर देहात), रमेश चंद्र दिवाकर औरैया सदर (औरैया), रामकुमार वर्मा पटेल निघासन (लखीमपुर खीरी) लोकेंद्र सिंह नूरपुर (बिजनौर), वीरेंद्र सिंह सिंह सिरोही बुलंदशहर सदर (बुलंदशहर) सुरेश कुमार श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम (लखनऊ), केसर सिंह गंगवार, नवाबगंज ( बरेली) और दल बहादुर कोरी, सलोन (रायबरेली) का निधन हो गया है।
इनमें से कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, जन्मेजय सिंह, पारसनाथ यादव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, केसर सिंह गंगवार, रमेश चंद्र दिवाकर व दल बहादुर कोरी का निधन कोरोना से हुआ है। नूरपुर के लोकेंद्र सिंह का निधन एक सड़क दुर्घटना में, जबकि, वीरेंद्र सिंह सिरोही कैंसर से पीड़ित थे।

दल बहादुर कोरी
- फोटो : अमर उजाला
सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय थे दल बहादुर कोरी
रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना से पीड़ित थे।
वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।

सुरेश कुमार श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे
लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। उनका इलाज एसजीपीजीआई के राजधानी हॉस्पिटल में चल रहा था। श्रीवास्तव की गिनती राजधानी के वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में रही। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद पहली बार वर्ष 1996 में पहली बार मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
इसके बाद वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही पुन: विधायक चुने गए। वर्ष 2012 परिसीमन के बाद वह पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि पिछले वर्ष 2017 के चुनाव में वह फिर पश्चिम विधानसभा से ही विधायक चुने गए। उनका बड़ा बेटा डॉ. शैलेश व उसकी पत्नी गोमती नगर के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। बेटी वैज्ञानिक है। पत्नी महिला कॉलेज में शिक्षिका रहीं।

रमेश दिवाकर
- फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर भाजपा विधायक रमेश दिवाकर
भाजपा के औरैया सदर विधायक रमेश दिवाकर की मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। फेफड़ों में संक्रमण के बाद उन्हें औरैया कोविड केयर सेंटर से रेफर किया गया था। 20 अप्रैल की रात अचानक हालत बिगड़ गई थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार देरशाम उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

केसर सिंह गंगवार।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार का नोएडा में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमण से ग्रस्त थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी पत्नी ऊषा गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। कोरोना पीड़ित होने के बाद उनके बेटे ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके सहायता मांगी थी। जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।