{"_id":"693b33114e40fee09b03d057","slug":"four-bike-riders-collide-with-tractor-child-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1512350-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक पर चार सवार ट्रैक्टर से टकराए, बच्चे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक पर चार सवार ट्रैक्टर से टकराए, बच्चे की गई जान
Fri, 12 Dec 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
लखनऊ। इंदिरानगर में बृहस्पतिवार को एक बाइक पर सवार चार लोग ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में बाइक पर सवार छह वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे दो अन्य मामूली रूप से चोटिल हो गए।
चौकी प्रभारी मानस सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाराबंकी के देवा निवासी सलीम बेटे हमजा (6) व दो अन्य लोगों के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को लखनऊ आए थे। बाइक सलीम चला रहे थे, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। दोपहर करीब 1:30 बजे इंदिरानगर स्थित बजरंग चौराहे के पास उनकी बाइक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज कि छिटक कर दूर गिरा हमजा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठा हमजा छिटक कर दूर जा गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट ने पहने होने के कारण सलीम के सिर पर भी गहरी चोट आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ से बचकर आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस ने सलीम व दो अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इंदिरानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सलीम के पास से मिले मोबाइल से उनके घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
चार लोगों का सवार होना बना हादसे का कारण
पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर चार लोग सवार थे। रफ्तार भी काफी तेज थी। ऐसे में बाइक अनियंत्रित हो गई थी। इसी कारण हादसा हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।