फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four beneficiaries will receive a loan of 10 lakh.

Lucknow News: चार लाभार्थियों को मिलेगा 10 लाख का कर्ज

Sat, 18 Apr 2026 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four beneficiaries will receive a loan of 10 lakh.
लखनऊ। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चार लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र चाक कारीगर माटी कला बोर्ड की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से खिलौना निर्माण, प्रेशर कुकर, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, कप, प्लेट आदि के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत अधिकतम 10 लाख का कर्ज दिलाया जाएगा। प्रतिशत का अंशदान लाभार्थी को लगाना होगा। पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी भी सरकार की ओर से दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के साथ साथ कैसरबाग स्थित उनके कार्यालय में भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed