फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four arrested in ssc examination

एसएससी की परीक्षा में तीन मुन्नाभाई समेत चार दबोचे

Thu, 08 Aug 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in ssc examination
एसएससी की परीक्षा में तीन मुन्नाभाई समेत चार पकड़े गए
विज्ञापन

राजधानी के विभिन्न केंद्रों पर चल रही एसएसपी (एमटीएस) की परीक्षा में तीन मुन्नाभाई समेत चार लोगों को पकड़ा गया है।
मड़ियांव स्थित सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट में दो मुन्नाभाई और एक परीक्षार्थी व आशियाना में ओमेक्स सिटी में एक मुन्नाभाई को दबोचा गया।
चारों के तार बीते दिन पीजीआई में पकड़े गए सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका में तहकीकात की जा रही है।
मड़ियांव इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट में मंगलवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक उदयभान ने बिहार के नालंदा निवासी दीपक कुमार, पटना के नौबतपुर करंजा में रहने वाले नीतेश और शेखपुरा अंबारी के विकास को पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आईडी का मिलान करने पर तीनों की असलियत खुली। पूछताछ में पता चला कि विकास और दीपक परीक्षार्थी रविशंकर और नीतेश की जगह परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर परीक्षा नियंत्रक इंस्टीट्यूट के बाहर पहुंचे जहां नीतेश मिल गया। धनबाद के तिसरा निवासी रविशंकर को नहीं तलाशा जा सका।
इसी क्रम में आशियाना के ओमेक्स सिटी में टेस्ट सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर रवींद्र सिंह यादव ने मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा में बिहार के लखीसराय निवासी विभोति कुमार सिन्हा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने दोस्त नालंदा के दीपनगर मगदी नौगांवा निवासी आदित्य कुमार गुप्ता की जगह परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed