फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested in fraud

घरों से टप्पेबाजी करने वाले चार गिरफ्तार, माल बरामद

Sun, 28 Feb 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
four arrested in fraud
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को घरों से टप्पेबाजी करने वाले चार आरोपी धर्मेंद्र शाह, शम्भू शाह, कैलाश कुमार शाह और सोनू कुमार को पीपे वाले पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चारों के पास से सोने के जेवरात, मोबाइल और दो बाइक बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक, घरों से जेवर साफ करने के बहाने या सेल्समैन बनकर टप्पेबाजी के मुकदमे दर्ज हो रहे थे। इसके लिए पुलिस की टीमें टप्पेबाजों की तलाश में लगी थी। इस बीच शनिवार को चार टप्पेबाजों की सूचना मिली कि माल बेचने के लिए पीपे वाले पुल पर खड़े हैं। पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि महिलाओं से टप्पेबाजी करते वक्त सेल्समैन बनकर व बुजुर्गों को डराकर टप्पेबाजी करते थे। चारों आरोपी धर्मेंद्र शाह, शम्भू शाह, कैलाश कुमार शाह और सोनू कुमार मूलरूप से समेली बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों के पास से सोने की दो चेन, एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी कटा हुआ कंगन, दो अंगूठी, एक रूद्राक्ष माला, चार लॉकेट, चार मोबाइल फोन व दो मोटर साइकिल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रेकी कर करते थे टप्पेबाजी
चारों ने पूछताछ में बताया कि किसी इलाके में टप्पेबाजी करने से पहले इलाके में घूमते थे। दोपहर के वक्त अकेले रहने वाली महिलाओं को निशाना बनान के लिए दूसरे दिन सेल्स मैन बनकर घटना को देते थे अंजाम। वहीं पार्कों और बाजारों में निकलने वाले बुजुर्गों पर नजर रखते थे। मौका पाते ही उनको किसी घटना को बताकर डराते थे इसके बाद उनके साथ टप्पेबाजी को अंजाम दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ निकलते थे चारों
पुलिस के मुताबिक, चारों एक साथ सड़कों पर बाइक से घूमते थे। एक बाइक आगे चलती थी, दूसरी थोड़ी पीछे। घटना को दो लोग अंजाम देते थे। अगर जरूरत पड़ती थी तो बाकी दोनों भी आ जाते थे।

100 से 150 से घटनाओं को दे चुके अंजाम
चारों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभी 25 से 30 घटनाओं को कुबूल कर लिया है। बाकियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, लखनऊ ही नहीं आसपास के इलाकों में भी ये लोग टप्पेबाजी करते थे। इसी से चारों अपना खर्चा चलाते थे। यह गिरोह करीब 100 से 150 वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed