{"_id":"5bd2ae80bdec2269a12fc20f","slug":"four-arrested-for-trying-to-leak-sepoy-recruitment-examimation-paper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश, दो कक्ष निरीक्षक सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश, दो कक्ष निरीक्षक सहित चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में दबोचे गए धांधली करने के आरोपी
- फोटो : amar ujala
सिपाही भर्ती परीक्षा-2018 में सेंधमारी की कोशिश को नाकाम करते हुए बृहस्पतिवार को प्रयागराज और सहारनपुर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही व्हाट्सएप से पेपर बाहर भेजने के आरोप में खंदौली के एक कॉलेज संचालक समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज के आरबीएस इंटर कॉलेज करेली में फर्जी आधार कार्ड के सहारे ड्यूटी करने वाले तीन संदिग्ध कक्ष निरीक्षकों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद कॉलेज के कक्ष संख्या 16 व 17 का बायोमीट्रिक ऑपरेटर महेंद्र सिंह, कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र जगतपाल सिंह निवासी बाकरगंज थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी ने दिवाकर साहू, जनुआडीह कला गोरिगो थाना फूलपुर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी फोटो लगवाई थी।
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड बनवाने और परीक्षा में ड्यूटी लगवाने में कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र पटेल निवासी फूलपुर और पवन कुमार पांडेय निवासी कच्ची सड़क दारागंज की भूमिका पाई गई। इसके बाद एसटीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos
एसटीएफ कर रही है पूछताछ
इनके खिलाफ करेली थाने में 556/2018 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 469/471 आईपीसी एवं 66ए, आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आधार कार्ड पर महेंद्र की फोटो लगाने वाला स्टूडियो मालिक गुलाब व दिवाकर साहू की तलाश की जा रही है।
उधर, सहारनपुर में चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा कॉलेज में सैफ अली के स्थान पर उसके भाई अफसर को परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं, आगरा के खंदौली में कॉलेज संचालक ने परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले पेपर व्हाट्स एप से बाहर पांच युवकों को भेज दिया। एसटीएफ इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।