फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested for trying to leak sepoy recruitment examimation paper

सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश, दो कक्ष निरीक्षक सहित चार गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
four arrested for trying to leak sepoy recruitment examimation paper
प्रयागराज में दबोचे गए धांधली करने के आरोपी - फोटो : amar ujala
सिपाही भर्ती परीक्षा-2018 में सेंधमारी की कोशिश को नाकाम करते हुए बृहस्पतिवार को प्रयागराज और सहारनपुर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही व्हाट्सएप से पेपर बाहर भेजने के आरोप में खंदौली के एक कॉलेज संचालक समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया।  
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज के आरबीएस इंटर कॉलेज करेली में फर्जी आधार कार्ड के सहारे ड्यूटी करने वाले तीन संदिग्ध कक्ष निरीक्षकों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद कॉलेज के कक्ष संख्या 16 व 17 का बायोमीट्रिक ऑपरेटर महेंद्र सिंह, कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र जगतपाल सिंह निवासी बाकरगंज थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी ने दिवाकर साहू, जनुआडीह कला गोरिगो थाना फूलपुर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी फोटो लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड बनवाने और परीक्षा में ड्यूटी लगवाने में कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र पटेल निवासी फूलपुर और पवन कुमार पांडेय निवासी कच्ची सड़क दारागंज की भूमिका पाई गई। इसके बाद एसटीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ कर रही है पूछताछ

इनके खिलाफ करेली थाने में 556/2018 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 469/471 आईपीसी एवं 66ए, आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आधार कार्ड पर महेंद्र की फोटो लगाने वाला स्टूडियो मालिक गुलाब व दिवाकर साहू की तलाश की जा रही है। 

 उधर, सहारनपुर में चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा कॉलेज में सैफ अली के स्थान पर उसके भाई अफसर को परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं, आगरा के खंदौली में कॉलेज संचालक ने परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले पेपर व्हाट्स एप से बाहर पांच युवकों को भेज दिया। एसटीएफ इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed