फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four accused in custody in murder of property dealer

Lucknow News: परिचित ने सुपारी देकर कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Sun, 18 Jun 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four accused in custody in murder of property dealer
लखनऊ। पीजीआई इलाके में 12 जून को प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार की हत्या रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इनमें अमित का एक परिचित भी शामिल है, जिसने हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल असलहा भी बरामद किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से कई लोगों के नंबर हासिल किए।
दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई। छानबीन व जांच के दौरान अमित के एक परिचित की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पहले गुमराह करने का प्रयास किया, बाद में टूट गया। उसने बताया कि रुपये के विवाद में उसने अमित की गोली मारकर हत्या करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को पकड़ा। दो लोग गोली मारने में शामिल थे, जबकि तीसरा सहयोगी था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा भी बरामद कर लिया है। अमित के परिचित ने सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। फिलहाल पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए सभी चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस इस घटना को औपचारिक खुलासा कर सकती है। इस मामले में जब एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हत्याकांड की तफ्तीश में काफी अहम सुराग पुलिस को मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed