फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four accused are arrested in case of murder

Lucknow News: मिट्टी खनन के विवाद में हुई थी किसान की हत्या

Mon, 13 Mar 2023 07:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Four accused are arrested in case of murder
- रास्ते में रोककर 21 दिसंबर की शाम को धारदार हथियार से दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी से हत्या के पहले मृतक के बेटे से हुई थी मारपीट, आरोपी भेजे गये जेल

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दुबग्गा के कटौली गांव के किसान राजाराम की हत्या मिट्टी खनन व रंजिश में की गई थी। सोमवार को वारदात का खुलासा करते हुए दुबग्गा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में चार नामजद में से ननहक्के पाल, सूरज पाल और अमित पाल को बेगुनाह पाया। तीनों के नाम मुकदमे से हटा दिए। वारदात 21 दिसंबर की शाम को हुई थी। पुलिस ने एक चाकू व एक लोहे की राॅड बरामद की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, आरोपियों में कटौली के राजू यादव, रमेश, विश्राम व राजेश उर्फ जैस हैं। वारदात के समय राजाराम साइकिल से घर लौट रहे थे। हलुवापुर व कटौली गांव के लिंक रोड पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को रविवार देर शाम हलुवापुर झाखर बाग से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


छह बिस्वा जमीन पर मिट्टी खनन को लेकर था विवाद एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, राजाराम व राजू के परिवार में कटौली गांव की छह बिस्वा जमीन को लेकर विवाद था। दस्तावेज में राजू यादव के बाबा दुलम का नाम चढ़ गया था, जबकि जमीन राजाराम के पिता दुलारे के नाम होनी चाहिए थी। अक्तूबर में राजाराम ने खेत में मिट्टी काटने का सौदा राजू से किया था। इसके लिए एक महीने का समय दिया था। राजू ने निर्धारित समय में ऐसा नहीं किया तो राजाराम व उसके बेटे अनमोल ने अजीत, नरेश और टिंकू से बातचीत कर सौदा तय करके मिट्टी कटवाना शुरू कर दिया। इसके कारण राजू नाराज हो गया। 28 नवंबर को मिट्टी कटाई शुरू हुई। राजू वहां पहुंचकर राजाराम व मिट्टी काटने वालों को धमकाने लगा। इसे लेकर एक नवंबर को अनमोल ने राजू को पीट दिया था। इससे चिढ़कर राजू ने हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में बैठकर शराब पी, फिर बुलाकर मार डाला
एसीपी काकोरी दिलीप सिंह के मुताबिक, राजाराम 21 दिसंबर को रतन मिश्रा की दुकान पर चाय पीने गए। इसी समय राजू व रमेश पास के ठेके पर शराब लेने गए थे। राजाराम को देखने के बाद दोनों ने शराब ली और विश्राम के खेत पर पहुंचे। शराब पीने के बाद राजेश को बुलाया। कटौली गांव जाने वाले रास्ते के अंतिम छोर पर विश्राम को निगरानी के लिए लगाया गया। जैसे ही राजाराम वहां पहुंचा तो राजू व रमेश ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चारों आरोपियों के आने-जाने के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इसी आधार पर सभी को दबोचा गया। आरोपियों ने वारदात अंजाम देने के लिए महज 25 मिनट में तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed