फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   foundation stone laying of gomti railway terminal by rajnath singh

लखनऊ को सौगात: गोमतीनगर वर्ल्डक्लास और आलमनगर बनेगा सेटेलाइट स्टेशन

Fri, 02 Dec 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
foundation stone laying of gomti railway terminal by rajnath singh
कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ स‌िंह, सुरेश प्रभु और रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : इमरान
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रेलमंत्री सुरेश प्रभु गोमतीनगर रेलवे टर्मिनल का शिलान्यास करने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इस दौरान हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शाम‌िल हुई रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सुरेश प्रभु ने कहा, रेल में काफी लंबे वक्त से न‌िवेश नहीं क‌िया गया है। रेल में यात्र‌ियों की संख्या तो लगातार बढ़ती जा रही है लेक‌िन साधन नहीं बढ़ाए गए। न‌िवेश नहीं होगा तो नई लाइन नहीं बनेगी ज‌िसकी वजह से ट्रेनों की संख्या भी नहीं बढ़ पाएगी। लोग यात्रा करने के बाद थकान महसूस करते हैं। इसके बाद सीढ़‌ियां चढ़ने में भी द‌िक्कत होती है, खानपान सेवा में भी सुधार करने की जरूरत है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने रेल को बड़े पैमाने पर प्राथम‌िकता दी है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम गोमती स्टेशन के विभूति खंड साइड पर आयोज‌ित ‌क‌िया गया है। दोनों केंद्रीय मंत्र‌ियों ने टर्मिनल, स्टेशन भवन, इंट्री गेट, होम प्लेटफार्म और नई लाइन का शिलान्यास और लखनऊ जंक्शन पर यात्री सुविधा के लिए हुए कार्य का लोकार्पण का श‌िलान्यास क‌िया। साथ ही घोषणा की, गोमतीनगर 200 करोड़ से वर्ल्डक्लास स्टेशन बनेगा। गोमतीनगर से मुम्बई की ट्रेन चलेगी। वहीं अालमनगर 10 करोड़ रुपए से सेटेलाइट स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed