फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Formula based questions in Mathematics, questions related to global warming and energy sources in Science

Lucknow News: गणित में फार्मूला आधारित प्रश्न, विज्ञान में ग्लोबल वार्मिंग और ऊर्जा स्रोतों से आए जुड़े सवाल

Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Formula based questions in Mathematics, questions related to global warming and energy sources in Science
पाॅलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने गोमतीनगर में निजी केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी। -संवाद
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार से पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा की शुरुआत हो गई। पहले दिन लखनऊ के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें लगभग 3670 विद्यार्थी शामिल हुए। गोमतीनगर स्थित एक निजी परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा तीन पालियों में संपन्न हुई।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के अनुसार, गणित विषय में फार्मूला आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जबकि विज्ञान में ग्लोबल वार्मिंग और ऊर्जा स्रोतों से आए जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


द्वितीय पाली की परीक्षा देकर निकली अंजली मिश्रा ने बताया कि 2 घंटे 30 मिनट की इस ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 50 गणित तथा 50 विज्ञान विषय से थे। उन्होंने कहा कि प्रश्न पिछले साल की अपेक्षा आसान थे। परीक्षार्थी रानी गुप्ता ने बताया कि विज्ञान में ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार गैस, सूर्य और अन्य तारों की ऊर्जा के स्रोत तथा जीवाश्म ईंधनों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। रसायन विज्ञान खंड में रासायनिक पदार्थों से संबंधित सवाल शामिल थे। अधिकतर प्रश्न हाईस्कूल स्तर के थे, जबकि कुछ प्रश्न इंटरमीडिएट स्तर से लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्थाएं
गोमतीनगर स्थित निजी केंद्र पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। केंद्र पर आने और जाने के लिए केवल एक ही गेट था। गेट की चौड़ाई इतनी कम थी कि छात्रों को निकले में ही 30 मिनट लग गए। उधर द्वितीय पॉली की परीक्षा 2:30 बजे समाप्त होने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन परीक्षा 2:45 के बाद खत्म हुई। छात्रों ने बताया कि तकनीक वजह से विलंब हुआ है।


निजी संस्थानों ने तेज किया प्रवेश अभियान
परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों के बाहर निजी पॉलीटेक्निक व फार्मेसी संस्थानों की सक्रियता बढ़ गई। कई संस्थान परीक्षार्थियों को अपने यहां प्रवेश के लिए प्रेरित करते नजर आए और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का वादा भी किया। हालांकि, इन संस्थानों में 50 प्रतिशत सीटें भी नहीं भर पा रही हैं। मान्यता बनाए रखने के उद्देश्य से निजी संस्थानों ने प्रवेश अभियान प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed