फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former veteran players will set the tone of cricket in Lucknow

रोमांच: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राजधानी में लगाएंगे क्रिकेट का तड़का, आईपीएल सा दिखेगा नजारा

Thu, 08 Sep 2022 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Sep 2022 08:21 AM IST
सार

बुधवार को जारी शेड्यूल के तहत लखनऊ में 18 सितंबर को मनीपाल टाइगर्स बनाम भीलवाड़ा किंग्स, 19 को गुजरात जायंट्स बनाम मनीपाल टाइगर्स और 21 को इंडिया कैपिटल्स बनाम भीलवाड़ा किंग्स के मैच होंगे। लीग में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Former veteran players will set the tone of cricket in Lucknow
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आपको पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच आईपीएल में हुई तकरार याद है न। अब लखनऊ में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि 17 सितंबर से पांच अक्तूबर तक प्रस्तावित लीजेंड्स क्रिकेट लीग के तीन मुकाबलों की मेजबानी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम को मिली है। 
विज्ञापन


यहां 18, 19 और 21 सितंबर को होने वाले मैचों में वीरेंद्र सहवाग की गुजरात जायंट्स, हरभजन सिंह की मनीपाल टाइगर्स, गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स की टीमें आपस में टकराएंगी। श्रीसंत भी इस लीग का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जारी शेड्यूल के तहत लखनऊ में 18 सितंबर को मनीपाल टाइगर्स बनाम भीलवाड़ा किंग्स, 19 को गुजरात जायंट्स बनाम मनीपाल टाइगर्स और 21 को इंडिया कैपिटल्स बनाम भीलवाड़ा किंग्स के मैच होंगे। लीग में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, इंग्लैंड के ग्रीम स्वान, श्रीलंका के अंजथा मेंडिस और वेस्ट इंडीज के लिंडल सिमंस (गुजरात जायंट्स), ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, द. अफ्रीका के लांस क्लूज्नर, इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटाफ (मनीपाल टाइगर्स), ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जानसन, द. अफ्रीका के जैक कालिस, न्यूजीलैंड के रास टेलर, बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा (इंडिया कैपिटल्स) में खेलते नजर आएंगे। 

इंग्लैंड के मैट प्रायर, ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन, विंडीज के फिडेल एडवर्ड (भीलवाड़ा किंग्स) में चमक बिखेरेंगे। लीग में भाग लेने वाले भारतीय दिग्गजों में विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (गुजरात जायंट्स), मो. कैफ (मनीपाल टाइगर्स), प्रवीण तांबे (इंडिया कैपिटल्स) और श्रीसंत (भीलवाड़ा किंग्स) हैं। 
 

महिला टी-20 व सैयद मुश्ताक अली भी लखनऊ में 

लीजेंड्स लीग और भारत-द. अफ्रीका वनडे के अलावा शहर में 11 से 22 अक्तूबर तक सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के 21 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा सीनियर वीमेन इंटर जोनल टी-20 लीग का पूरा आयोजन भी इकाना में होगा। आठ से 16 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के भी 16 मुकाबले इकाना में खेले जाएंगे।

आईपीएल सा दिखेगा नजारा
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह अक्तूबर को प्रस्तावित वनडे मुकाबले से पहले स्टेडियम को लीजेंड्स लीग के तीन मैचों की मेजबानी मिलना अच्छी बात है। लीग में दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के हिस्सा लेने से लखनऊवालों को आईपीएल सा नजारा देखने को मिलेगा। 17 की सुबह मनीपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के खिलाड़ी राजधानी पहुंच जाएंगे। - उदय सिन्हा, एमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed