{"_id":"5aa75f034f1c1ba6758b50d3","slug":"former-up-minister-begum-hamida-habibullah-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की पूर्व मंत्री बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का निधन, लखनऊ के कमांड अस्पताल में ली अंतिम सांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की पूर्व मंत्री बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का निधन, लखनऊ के कमांड अस्पताल में ली अंतिम सांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
बेगम हमीदा हबीबुल्लाह (फाइल)
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री बेगम हामिदा हबीबुल्लाह का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लखनऊ के कमांड अस्पताल में मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
20 नवंबर 1916 को जन्मीं बेगम हामिदा हबीबुल्लाह नवाब नाजिर यार जंग बहादुर की बेटी थीं। जंग बहादुर हैदराबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वहीं, बेगम हमीदा के आईएएस पुत्र वजाहत हबीबुल्लाह को देश के पहले चीफ इंफॉरमेशन कमिशनर बनने का गौरव प्राप्त है।
1965 में राजनीति से जुड़ने के बाद वह बाराबंकी के हैदरगढ़ से कांग्रेस की एमएलए चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कल्याण मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत कई प्रमुख मंत्रालय का नेतृत्व किया। 1976 से 1982 तक वह राज्यसभा की सदस्य रहीं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बेगम हामिदा के इंतकाल से राजनीतिक पार्टियों में शोक है। लखनऊ स्थित उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा है। पैतृक गांव सैदनपुर, बाराबंकी में बेगम के शव को शाम में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।