फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former student leader beaten employees of petrol pump in Faizabad

पूर्व छात्र नेता ने पेट्रोल कर्मियों को लात-घूंसों से जमकर पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Nov 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
former student leader beaten employees of petrol pump in Faizabad
सीसीटीवी में कैद पेट्रोल पंप पर कर्मी को पीटते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व उनके समर्थक - फोटो : amar ujala
फैजाबाद के थाना कैंट अंतर्गत कोटसराय स्थित एक पेट्रोल पंप पर बसपा नेता व साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह व उनके साथियों पर पेट्रोलपंप कर्मियों ने तेल भराने के बाद पैसा मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 मारपीट की घटना पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी में भी दर्ज हो गई है। घटना में एक पेट्रोल कर्मी घायल है। उसकी तहरीर पर पुलिस पीड़ित का मेडिकल करा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोटसराय स्थित पेट्रोलपंप पर कार्य कर रहे कर्मी राजकरन निवासी खरगूपुर कंदैला थाना पूराकलंदर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब 11:25 पर साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह निवासी भामापुर थाना पूराकलंदर अपने 5-6 साथियों के साथ पेट्रोलपंप पर आए और अपने एसयूवी में डीजल डलवाया।
विज्ञापन

केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

former student leader beaten employees of petrol pump in Faizabad
डेमो
पैसा मांगने पर आलोक व उनके साथी उग्र हो गए और उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने लात घूसों से उनको जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वो जब जान बचाने के लिए केबिन में घुसे तो आरोपियों ने केबिन में घुसकर जाति सूचक गालियां देते हुए पीटा और केबिन में रखे 22 हजार रुपये भी लूट ले गए। 

शोर मचने पर अन्य पेट्रोल कर्मियों व स्थानीय लोगों के आने पर वो सभी वहां से फरार हो गए। मामले में थाना कैंट प्रभारी आरके राणा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है, इसके बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed