फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former secretary of SP vyapar sabha beaten to death attacked in old enmity case registered against five

लखनऊ: सपा व्यापार सभा के पूर्व सचिव की पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला, पांच पर केस दर्ज

Tue, 19 Apr 2022 10:00 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 10:00 PM IST
सार

चिरैयाबाग निवासी रोहित कुमार समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा में पूर्व जिला सचिव थे। सचिन की मां उर्मिला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर बेटे को रेवतापुर निवासी सचिन यादव ने फोन कर सेक्टर-आठ स्थित बाजार बुलाया था।

विज्ञापन
Former secretary of SP vyapar sabha beaten to death attacked in old enmity case registered against five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

लखनऊ पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी स्थित रेवतापुर में समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के पूर्व जिला सचिव रोहित कुमार (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात रोहित का पड़ोसी सचिन से विवाद हुआ था, जिसमें सचिन ने अपने साथियों संग लाठी-डंडे व कुदाल से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार दोपहर मौत हो गई। सचिन व शिवकुमार के अलावा पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चिरैयाबाग निवासी रोहित कुमार समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा में पूर्व जिला सचिव थे। सचिन की मां उर्मिला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर बेटे को रेवतापुर निवासी सचिन यादव ने फोन कर सेक्टर-आठ स्थित बाजार बुलाया था। बेटा पहुंचा तो सचिन यादव और शिवकुमार ने पांच साथियों के साथ बेटे से गाली-गलौज की। बेटे के विरोध पर सचिन, शिवकुमार और उसके साथियों ने बेटे को लाठी-डंडों, कुदाल, सरिया और धारदार हथियार से हमला बोला। हमले में बेटा बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर जब तक पड़ोस के लोग दौड़े हमलावर भाग निकले। बेटे को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर-2 ले जाया गया। वहां इलाज के बाद रात में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन फिर रोहित को ट्रॉमा ले गए जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। उर्मिला के मुताबिक, कुछ समय पहले बेटे का सचिन से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर पहले भी कई बार वह बेटे को धमका चुका था। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक, सचिन व शिवकुमार के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
रोहित की मौत से आक्रोशित उसके परिवारजन ने ट्रॉमा-2 के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मां उर्मिला समेत अन्य का आरोप है कि जब बेटे की हालत में सुधार नहीं था तो उसे डॉक्टरों ने डिस्चार्ज क्यों किया। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बेटे की मौत हुई है।


छह माह पहले हुआ था विवाह
छह माह पहले ही रोहित का विवाह हुआ था। मंगलवार दोपहर जैसे ही अस्पताल में रोहित की पत्नी पूनम को पति की मौत की सूचना मिली तो वह गश खाकर अस्पताल में ही गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed