फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former sales manager of the bank raped his colleague in lucknow.

Lucknow: पूर्व सेल्स मैनेजर ने सहकर्मी से किया दुष्कर्म, प्यार का झांसा देकर किया भरोसे का कत्ल

Tue, 26 Nov 2024 06:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

बैंक के पूर्व सेल्स मैनेजर सहकर्मी का दुष्कर्म किया। वह युवती पर शादी करने और दुबई चलने का दबाव बना रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
Former sales manager of the bank raped his colleague in lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बैंक के पूर्व सेल्स मैनेजर ने प्यार का झांसा देकर सहकर्मी से दुष्कर्म किया। आरोपी पर पीड़िता को पीटने का भी आरोप है। रविवार को गोमतीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी युवती के मुताबिक वह दो साल से निजी बैंक में फाइनेंस विभाग में काम कर रही हैं। इस दौरान उनकी दोस्ती बैंक के पूर्व सेल्स मैनेजर चौक निवासी लारिब जैदी से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे और घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उन्हें फंसा लिया और दुष्कर्म किया। जब उन्होंने दूरी बनाई तो आरोपी चिढ़ गया। कभी मिलने के बहाने बुलाकर तो कभी घर पर आकर उनकी पिटाई कर शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी और साथ दुबई चलने का दबाव बनाया। डरी-सहमी पीड़िता सबकुछ सहती रही।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पीड़िता अपने घर पर थीं। करीब साढ़े दस बजे लारिब आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर वह भाग निकला। पिटाई से चेहरे व कंधे पर काफी चोटें आईं। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी लारिब किसी मामले में पहले ही बैंक से निकाला जा चुका है। केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed